दरभंगा, फरवरी 1 -- हायाघाट। कन्या मध्य विद्यालय हायाघाट के प्रधानाध्यापक अजय कुमार चौधरी के शनिवार को सेवानिवृत्त होने के मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। हर्षनारायण झा की अध्यक्षता व दशरथ पंडित के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव श्रीनारायण मंडल ने उनकी सराहना की। मौके पर प्रधानाध्यापक सह डीडीओ मो. असगर हुसैन सहित मनोज कुमार कंठ, महाशंकर झा, विनोद मिश्र, अशोक कुमार चौधरी,आशा कुमारी, सैयद अब्बास मेंहदी आदि कई प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...