जहानाबाद, जनवरी 9 -- कुर्था, निज संवाददाता स्थानीय मध्य विद्यालय कुर्था से 2600 किलो (52बोरी ) चावल, 30 किलो चना दाल तथा 25 किलो चना की चोरी कर ली गई। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी ठाकुर के द्वारा कुर्था थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि शुक्रवार की मैं विद्यालय आया तो एक शिक्षिका अनुपमा कुमारी के द्वारा जानकारी दी गयी कि भंडार का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला है। वहां जाकर देखा तो 26 क्विंटल चावल और 30 किलोग्राम चना दाल एवं 25 किलो चना भंडार में नहीं है। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। प्राथमिकी में उक्त अनाज का मूल्य 80 हजार रुपए आंका गया है। पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अनुसन्धान में जुट गयी है। इस घटना से आस पास के लोग आश्चर्य चकित हैं और कई सवाल खड़ा कर रहे हैं...