औरंगाबाद, फरवरी 12 -- नवीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुरार में गुरुवार को एनटीपीसी बीआरबीसीएल की सीआईएसएफ इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में सतर्कता, बचाव और त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर ए. के. तिवारी एवं उनकी टीम ने आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे होने वाले नुकसान और आग बुझाने के सरल व प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखना आवश्यक है। प्रशिक्षण में अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। इंस्पेक्टर तिवारी ने कहा कि बच्चों को प्रारंभ से ही आपदा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.