बक्सर, फरवरी 20 -- युवा के लिए, पटना का प्लान ----- उपेक्षित 05 वर्ष पहले दो स्मार्ट टीवी लगाया गया था विद्यालय में ऑपरेटर नहीं रहने से स्मार्ट टीवी के संचालन में परेशानी फोटो संख्या- 16, कैप्सन- राजपुर मध्य विद्यालय मे बंद पड़ा स्मार्ट क्लास का डिस्प्ले। राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर मध्य विद्यालय में छात्र-छात्रा की बेहतर शिक्षा-दीक्षा के लिए पांच वर्ष पूर्व दो स्मार्ट टीवी लगाया गया था। इसके साथ बैट्री, इन्वर्टर, रिमोर्ट सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन, लंबा समय हो जाने के कारण बैट्री खराब हो गई है। वहीं अन्य उपकरण सही सलामत हालत में है। हालांकि इस स्मार्ट टीवी के संचालन के लिए ऑपरेटर की बहाली नहीं की गई है। जिससे इसके संचालन में परेशानी होती है। विभाग के स्तर से वाईफाई, डोंगल आदि उपलब्ध नहीं कराया गया था। ऐसे में शिक्षक अ...