पाकुड़, फरवरी 20 -- हिरणपुर। पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में शुक्रवार को बच्चों के जन्मोत्सव सह तिथि भोजन कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 25 बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। केक कटते ही विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। तिथि भोजन में बच्चों को पूरी, बुंदिया, तड़का, सब्जी सहित कई लजीज व्यंजन परोसे गए. स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए और शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खुशी साझा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह सहित शिक्षक साहिर अली, आमिर अली, रोहन शील, डोलिदास शील...