सासाराम, दिसम्बर 12 -- सासाराम। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नौहट्टा प्रखंड के मध्य विद्यालय मधुकुपिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार (विशिष्ट शिक्षक) को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वायरल वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संयुक्त स्थलीय जांच कर दोषी शिक्षक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की है। जिसके अंतर्गत उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शिक्षक को कार्रवाई के अधीन रखते हुए निलंबन मुख्यालय बीआरसी शिवसागर बनाया गया है। विदित हो कि उक्त विद्यालय की छात्रा ने आरोप लगाय था कि प्रधानाध्यापक ने उसका दुपट्टा खिंच बेंच साफ किये थे। साथ ही अन्य आरोप भी लगाया गया था।

हिंदी हिन्...