बक्सर, अगस्त 26 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। ब्रह्मपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय भरखर की हेडमास्टर उषा देवी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। इस आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) विष्णुकांत राय ने दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मपिछले दिनों मध्य विद्यालय का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। जिसमें यह सामने आया था कि हेडमास्टर बिना सूचना के गायब रहती है। मध्याह्न में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है। परंतु रजिस्टर में अधिक दिखाया जाता है। विद्यालय में साफ-सफाई नहीं होती है। जर्जर भवन हो चुका है। उसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है। कार्य में लापरवारही पाये जाने पर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। परंतु हेडमास्टर उषा देवी का जवाब संतोषजनक नहीं प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्हें निलंबित क...