कटिहार, फरवरी 16 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र मध्य विद्यालय बैरिया में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार थे। उन्होंने कहा कि इस सुदूर प्रखंड में बच्चों ने भारतीय परंपरा के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो सराहनीय है। कक्षा एक की छोटी बच्ची का रिकॉर्डिंग डांस, बिहार के प्रमुख पर्व छठ की झांकी, पारंपरिक होली तथा आदिवासी नृत्य ने दर्शकों को मनमोहित कर दिया। लगभग ढाई सौ स्काउट-गाइड ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्काउट-गाइड के शिविर प्रभारी रोहित कुमार ने बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिया। विद्यालय प्रधान पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम प्रति वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों में समयबद्धता अनुशासन सीखने को मिला। विगत दो दिन...