सीवान, जनवरी 31 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़रम के प्रांगण में गुरुवार को सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में निर्गत पत्र के आलोक में सीआरसी स्तर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। उस मेले में आंगनबाड़ी के बच्चें एवं कक्षा 1,2 एवं 3 के छात्र तथा छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ एफएलएन कीट का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की खेल कराये गए। मेले का नेतृत्व हेडमास्टर अमर कुमार प्रसाद, एवं वर्गवार शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...