दरभंगा, दिसम्बर 5 -- बिरौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित संसाधन केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने विज्ञान, क्वांटम तकनीक के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं नवाचार विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में मध्य विद्यालय पोखराम उत्तरी प्रथम तथा मध्य विद्यालय डुमरी द्वितीय स्थान पर रहा। क्वांटम विषय में मध्य विद्यालय बलिया की निशा आचार्य, विकसित भारत के लिए विज्ञान विषय में मध्य विद्यालय अकबरपुर की रिशु कुमारी तथा एआई विषय में उच्च विद्यालय ओंकार की रुचि कुमारी को पुरस्कृत किया गया। गणित वर्ग में गयारी उर्दू विद्यालय प्रथम रहा। कार्यक्रम में मो. असलम, डॉ. कुमार संजय, ब्रजेश चौधरी, नरेश दास, योगी मोची, कुमार प्रशांत एवं भौतिकी शिक्षक नटवर चौधरी उपस्थित थे। मो. अ...