दरभंगा, अगस्त 6 -- दरभंगा। राज्य शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), किलाघाट एवं वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इनलाईट कार्यक्रम के अंतर्गत भावनात्मक कल्याण एवं युवा स्वास्थ विषय पर जिले के 10 प्रायोगिक मध्य विद्यालय के दो-दो शिक्षक-शिक्षिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण डायट में मंगलवार को शुरू हुआ। आठ अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को विभिन्न प्रकार के चारित्रिक गुणों, भावनाओं की पहचान एवं समझ तथा भावनाओं के प्रबंधन सहित भावनात्मक समुत्थान के विभिन्न कौशलों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाएगी। वर्ल्ड बीइंग इंडिया के प्रशिक्षकों ने बताया कि भावनात्मक समुत्थान के कौशल, चारित्रिक गुणों के प्रयोग तथा भावनाओं के प्रबंधन क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.