धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बुधवार को पादुगोड़ा पंचायत के मध्य विद्यालय कुम्हारडीह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। विद्यालय की दीवार और छत जर्जर हालत में हालत थी। उन्होंने विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए सीएसआर फंड से विद्यालय का जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे ड्रेस में नही थे। इस पर जिप अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन को ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विद्यालय के विकास से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चों का भविष्य सशक्त बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...