मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बनारस बैंक चौक स्थित एक मध्य विद्यालय की आधा दर्जन से अधिक छात्राएं अश्लील हरकत, धक्का मुक्की और छेड़खानी से दहशत में हैं। पीड़ित छात्राएं चंदवारा इलाके के अलग-अलग मोहल्ले की रहने वाली हैं। छेड़खानी का आरोप उसी कैम्पस में चलने वाले स्कूल के छात्र पर लगाया है। इस घटना को लेकर छात्राओं के परिजन और मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है। छात्राओं का कहना कि सोमवार को दोबारा कई छात्राओं के साथ यह हरकत की गई। इसके बाद परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, आरोपित छात्र फरार मिला। इस दौरान डायल 112 पर शिकायत की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित छात्राओं, उनके परिजन और स्कूल के शिक्षक से प्राचार्य तक से जानकारी ली। फिर थाने में आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.