बोकारो, फरवरी 20 -- जरीडीह प्रखंड तांतरी उत्तरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अड्डा के ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो टीवी में संपर्क टीवी और सीसी टीवी चोरी कर फरार हो गए। प्रभारी प्रधानाचार्य रीना कुमारी ने बताया सुबह आठ बजे स्कूल आने पर तो देखा कि ऑफिस का दरवाजा खुला हुआ है व ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने के बाद पता चला कि दोनों टीवी गायब है। यह देखकर शिक्षक व बिद्यार्थी हतप्रभ रह गए। इसके बाद इसकी जानकारी मुखिया गिरिन्द मिश्रा और जरीडीह थाना को दी गई। चोरी का जायजा लेने के बाद थाना प्रभारी बिपिन महतो ने कहा कि स्कूल में चोरी हुई है पर चोर को जल्द पकड़ने में सफल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...