गिरडीह, दिसम्बर 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि भाजपा गिरिडीह मध्य भाग मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खिरोधर दास का अभिनंदन गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने किया है। शाहाबादी ने अपने आवासीय कार्यालय में मध्य भाग मंडल का अध्यक्ष मनोनीत होने पर खिरोधर अंगवस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि खिरोधर दास के समर्पण व निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर से मध्य भाग मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। निश्चित ही वे फिर से इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगें। खिरोधर दास ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने एवं पार्टी के नीति व सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाएंगें। मौके पर इनोद साव, गंगाधर दास, मनोज जोशी, अशोक सिंह, बीरेन्द्र वर्मा , किशोर साव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...