हरदोई, जनवरी 27 -- हरपालपुर। इकनौरा गांव निवासी एक युवक की मध्य प्रदेश के मुरैना में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार देर शाम युवक का शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इकनौरा निवासी अनूप 22 जनवरी को मजदूरी के लिए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद क्षेत्र स्थित बरांडा गांव गया था। वहां वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरसों का भूसा ढोने का काम कर रहा था। रविवार दोपहर कार्य के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। वाहन में करंट उतरने से चालक अनूप उसकी चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो भाई पहले से ही वहां ट्रैक्टर चलाते थे, जबकि अनूप पहली बार इस काम के लिए बाहर गया था। जाने से एक दिन पूर्व ही वह अपनी पत्नी और बच्चों को उनके मायके छोड़ कर आया ...