भोपाल, फरवरी 14 -- मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे खत्म हो रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। इंदौर और खंडवा समेत कई जिलों में पारा 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि रातें अभी ठंडी हैं। सूबे में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने एक दिन हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में 16 और 17 फरवरी को जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊं...