उन्नाव, दिसम्बर 6 -- बारा सगवर। एमपी के गुना में बस पलटने से युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। थानाक्षेत्र के बैदनखेड़ा बाबूखेड़ा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय रोहित पुत्र भगौती प्रसाद इंदौर मध्य प्रदेश में रहकर एयरटेल कंपनी में काम करता था। गुरुवार को अपने इंदौर जाने के लिए कानपुर से बस में बैठा था। मध्य प्रदेश में जिला गुना के चाचौडा थाना के समीप बस शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। जबकि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव लाए। यहां शनिवार को बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार किया। मृतक का बड़ा भाई रोशन व दो विवाहित बहनें नीतू व माया है। बेटे की मौत को लेकर मां माया देवी सहित पूरा परिवार रो रोकर बेहाल होता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...