नई दिल्ली। पीटीआई, फरवरी 21 -- मध्य प्रदेश ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि की है। राज्य में चल रहे 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाा है। कलाकारों ने 24 घंटे से ज्यादा समय तक डांस कर सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डांस की शुरुआत बुधवार दोपहर दो बजकर 34 मिनट पर हुई, जो गुरुवार दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर खत्म हुआ। क्लासिकल डांस 24 घंटे, नौ मिनट और 26 सेकंड तक बिना रुके जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि प्रस्तुति को विश्व रिकॉर्ड घोषित करने के बाद गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.