प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मध्य प्रदेश से माघ मेले में गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आए श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो मंगलवार देर रात अयोध्या जाते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के सुखपाल नगर में पलट गई। इससे स्कॉर्पियो सवार 10 श्रद्धालुओं के अलावा उससे टकराकर बाइक सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले आया गया है। मध्य प्रदेश के खटकरी रीवा निवासी श्रीराम गुप्ता की अपने परिवार के 10 लोगों के साथ प्रयागराज में गंगा स्नान के बाद मनगढ़ आए थे। यहां से वह परिवार समेत स्कॉर्पियो से अयोध्या जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के सुखपाल नगर के पास बाईपास पर उनकी स्कॉर्पियो रात करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 42 वर्षीय श्रीराम गुप्ता, उनकी 39 वर्षीय पत्नी कंचन, 15 वर्षीय बेटी गोल्डी, 13 वर्षीय श्रेयांशी, 12 व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.