हरदोई, फरवरी 24 -- मल्लावां। मध्यप्रदेश के थाना व जिला भिंड अंतर्गत गांव मेहगांव निवासी अभिषेक ब्यास ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि वह कार से 22 फरवरी की रात में नैमिष में चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहा था। रात 9 बजे कन्नौज बिलग्राम मार्ग पर ग्राम साधोपुरवा थाना मल्लावां के पास पहुंचा। तभी एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही के साथ चलाकर पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...