भोपाल, जनवरी 26 -- Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। उससे पहले राज्य के अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं उज्जैन, सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी गई।कोहरा भी छाएगा मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के अल...