लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने आपरेशन सिंदूर की नायिका मुस्लिम महिला कर्नल के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए भाजपा को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। मायावती ने गुरुवार को कहा है कि पहलगाम हत्याकांड के बाद पाकिस्तान में आतंकियों के विरुद्ध बेहतर काम किया। अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। देश में सांप्रदायिक व जातिवादी द्वेष, नफरत, हिंसा व तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट से पहले राज्य सरकार को बिना भेदभाव कार्रवाई करना चाहिए था। अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.