बुरहानपुर, अगस्त 14 -- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बुधवार देर शाम एक महिला की हत्या के बाद तनाव उत्पन्न हो गया है। शिकारपुरा थाना क्षेत्र में एक दलित महिला की हथौड़े से पीटकर क्रूरतापूर्वक मार दिया गया। आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की वजह से हिंदू और दलित संगठन उबल पड़े। थाने का घेराव कर हंगामा किया गया। गुरुवार को बुरहानपुर बंद का ऐलान भी किया गया था। शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों के साथ ही गलियों में भी बंद का असर रहा। कुछ दुकानें खुलीं तो हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंद करा दिया। कार्यकर्ता आरोपी को फांसी दो के नारे लगा रहे थे। इधर महिला का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। महिला की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। दलित संगठन के कार्यकर्ताओं और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.