नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल में सोमवार को मध्य प्रदेश के 32 निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मेयर और अध्यक्ष के दल ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की योजनाओं और अन्य बिंदुओं पर अपने क्षेत्र के अनुभव साझा किए। जबकि नैनीताल की कार्य प्रणाली को भी जाना। शैक्षिक कार्यक्रम में उपस्थित टीम को नगर पालिका की कार्यप्रणाली तथा दीनदयाल अंत्योदय कार्ययोजना के तहत गठित महिला समूहों की ओर से आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान की गई। इसमें शहर के 35 महिला समूहों ने प्रतिभाग किया। यहां नगर पालिका परिषद से सीमा पांडे, चंदन भंडारी, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.