आगरा, फरवरी 6 -- तीर्थ नगरी सोरो में इस बार मध्यप्रदेश के शिवपुरी, भिंड, गुना, मुरैना क्षेत्रों कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार कमी आई है। महाशिवरात्रि के कांवड़ मेला में इन क्षेत्रों से पांच हजार से अधिक श्रद्धालु कांवड़ भरने सोरों आते रहे हैं। कांवड़ मेला में दुकानदार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी की बड़ी वजह सर्द मौसम व विवाह समारोह को मान रहे हैं। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र के श्रद्धालु कंधों पर कांवड़ रखकर कतारबद्ध अपने गृह क्षेत्रों की ओर जाते दिखे। मथुरा-बरेली हाईवे पर बम-बम भोले की जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि सोरों के लहरा से अपने क्षेत्रों तक 10 दिन पैदल यात्रा करके पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर अपने गृह क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भगवान शव का जलाभिषेक करेंगे। लहरा घाट पर...