बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली। मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर ब्राह्मणों में आक्रोश है। इसको लेकर बुधवार को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा की ओर से कलेक्ट्रेट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश पाठक, नंदकिशोर मिश्रा, अमित शर्मा, अवनीश शर्मा, आदर्श शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...