फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- जिला सॉफ्ट बाल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सतीश प्रकाश मित्तल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती देवी गुप्ता की स्मृति में महिला पुरुष आल इंडिया सॉफ्ट बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में गुरुवार को महिलाओं का मैच उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। एसआरके कालेज के मैदान पर खेले गए मैच में मध्य प्रदेश की कप्तान भूमिका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मध्य प्रदेश की टीम ने 4 विकेट खोकर 78 रन बनाए। बल्लेबाज इशिका ने 24 रन प्राची ने 17 व सलोनी ने 12 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश की गेंदबाज़ चंद्रकला और पूजा ने एक एक विकेट लिया। उत्तर प्रदेश की टीम बाद में खेलते हुए 5 विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...