प्रयागराज, मार्च 2 -- होली पर मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दानापुर से जबलपुर, कोटा और भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें प्रयागराज में छिवकी रेलवे स्टेशन से मिलेंगी। 12 मार्च को दानापुर से जबलपुर के लिए ट्रेन नंबर 01706 सुबह 11:45 बजे चलेगी। मिर्जापुर होते हुए शाम 6:35 बजे छिवकी रेलवे स्टेशन आएगी। यहां से मानिकपुर, कटनी होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह पौने चार बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह 11 मार्च को जबलपुर से ट्रेन नंबर 01705 शाम 7:40 बजे चलेगी और रात 2:10 बजे छिवकी पहुंचेगी। राजस्थान के कोटा से ट्रेन नंबर 09817 का संचालन आठ और 15 मार्च की रात 9:25 बजे होगा। कटनी होते हुए यह ट्रेन अगले दिन 11:40 बजे छिवकी आएगी। वहीं दानापुर से ट्रेन नंबर 09818 दो दिन नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.