फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एसआरके कॉलेज के मैदान पर 10वीं फेडरेशन ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश और महिला वर्ग में राजस्थान की टीम ने जीत दर्ज की। सोमवार को पुरुष वर्ग का पहला मैच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। टीम की ओर से संस्कार ने 20 और अभय ने 17 रन का योगदान दिया। मध्य प्रदेश की गेंदबाजी में नवीन, विजय और आशीष ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सौरभ और अजय को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने नौ विकेट खोकर 70 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम की ओर से छोटू ने 11 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में संस...