बांका, मई 7 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में जलाशयों से होने वाली सिंचाई सुविधा को सुदृढ किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से किसानों से उनके संबंधित क्षेत्रों के जल स्त्रोतों एवं सिचाई डांड व बांध की जानकारी ली जा रही है। इसकी पहली कडी में सिंचाई प्रमंडल बांका के कार्यपालक अभियंता ने आधे दर्जन जल स्त्रोतों का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए क्षेत्र के किसानों से भी राय ली है। इसमें विलासी डैम से सिंचित होने वाले भूमि की जानकारी देते हुए सादपुर के किसानों ने विभाग को जानकारी दी कि इस डैम के दायीं तरफ केनाल में लाइनिंग नहीं होने की वजह से नीचे की तरफ नहर में डैम का पानी नहीं जा रहा है। डैम का पानी एक जगह नहर में नहीं जाकर नदी में बह रहा है। वहीं, नहरों में गाद जमा होने जाने से भी खेतों की सिंचाई में परेशानी हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.