अलीगढ़, फरवरी 25 -- n मदापुर से पिपलोई- बाबूपुर मार्ग पर भीषण खतरनाक मोड़ n इंजीनियरिंग का 'खतरनाक' नमूना बनी एस टाइप पुलिया बरला, संवाददाता। मध्य गंगा नहर परियोजना के तहत किए गए निर्माण कार्यों में तकनीकी खामियां अब ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही हैं। मध्य गंगा नहर निर्माण खंड 12 के राजवाह बरला पर पिपलोई मंदिर के निकट बनी पुलिया अपनी विचित्र बनावट और जर्जर हालत के कारण क्षेत्र की सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। 'एस-टाइप' डिजाइन ने बढ़ाई मुश्किलें: पिपलोई मंदिर के पास स्थित इस पुलिया को 'एस-टाइप' डिजाइन में बनाया गया है। नियमानुसार, मोड़ पर पुलिया चौड़ी और सुरक्षित होनी चाहिए, लेकिन यहाँ स्थिति इसके ठीक उलट है। तीखे घुमाव और संकरी जगह होने के कारण वाहन चालकों को मुड़ने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। जानलेवा साबित हो रही पुलिया की बदहाली: मदापुर भट्ट...