लखनऊ, मार्च 21 -- मध्य कमान के अन्तर्गत आने वाली चार छावनियों के अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू की गई है। साथ ही 14 छावनियों में आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज शुरू किया गया है। शुक्रवार को मध्य कमांड के सभी मुख्य अधिशासी अधिकारियों और रक्षा सम्पदा अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक जीएस राजेश्वरन और रक्षा सम्पदा महानिदेशक मध्य कमांड, भावना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में दक्षिण पश्चिम कमांड के प्रधान निदेशक एसएच खान भी जयपुर से आए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण सम्बंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भावना सिंह ने बताया कि इस साल मध्य कमांड में केन्द्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से लगभग 167 करोड़ सेवा प्रभार प्राप्त किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.