मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों के मध्याह्न भोजन में बरसात के मौसम के दौरान भिंडी, बैंगन, साग और पत्ता गोभी की सब्जी नहीं बनेगी। इन सब्जियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में सभी स्कूलों के हेडमास्टर को निर्देश जारी कर दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि बच्चों को परोसे जाने से पहले भोजन को हेडमास्टर खुद चखेंगे। साथ ही यह यह सुनिश्चित करेंगे कि भोजन बच्चों के लिए ठीक है। इसके साथ ही, बरसात के मौसम में रसोई घर, बर्तन समेत कच्चे खाद्य पदार्थों की साफ-सफाई को लेकर भी अलग से गाइडलाइन जारी किया गया है। निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और मध्याह्न भोजन के डीपीओ को निर्देश दिया है कि बरसात के मौसम में योजना के सफल संचालन के लिए विद्यालय एवं रसोईघर-सह-भंडारगृह में विशेष साफ-सफाई की आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.