शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने पुवायां और सिंधौली ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों तथा निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय दिलीपुर में वर्षों से रंगाई-पुताई न होने और इंचार्ज प्रधानाध्यापक के चिकित्सीय अवकाश पर मिलने पर प्रभारी से तीन वर्षों की धनराशि का पूरा विवरण मांगा गया। प्रावि बसखेड़ा खुर्द में गंदगी और मध्याह्न भोजन में खराब गुणवत्ता मिलने पर प्रधानाध्यापक शिवकुमार वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्रा वि लखोहा में जमा हुआ तेल प्रयोग करने पर इं.प्र.अ. प्रियंका गंगवार के खिलाफ कार्रवाई की गई। सिंधौली के उ.प्रा.वि. मुड़िया पवार में कक्षाओं की गंदगी पर अनुसेवक को कार्य सुधार होने तक बाधित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...