सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय भलुआहा में बुधवार को ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन में अनियमितता और शौचालय के गेट में ताला लगा रहने को लेकर जमकर हंगामा किया। इसे लेकर बच्चों के शिकायत पर मुखिया प्रतिनिधि हरिकिशोर सिंह एवं 20 सूत्री अध्यक्ष बिकाऊ सिंह विद्यालय पहुंचे। आरोप है कि प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने उन्हें स्कूल परिसर में प्रवेश करने से मना कर दिया, इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और दर्जनों लोग विद्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि एक छात्रा ने शिकायत की थी कि विद्यालय के शौचालय में ताला लगा रहता है, इससे बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसको लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी है। मुखिया प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि विद्यालय में 12 बजे तक नियमित उपस्थिति नहीं बनती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.