पूर्णिया, जनवरी 3 -- मध्याह्न भोजन के चावल की चोरी का आरोप केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय अमचूरा में विद्यालय के मध्याह्न भोजन के चावल की चोरी का आरोप लगाया गया है। यह आरोप ग्रामीणों ने विद्यालय के हेडमास्टर, विद्यालय के गार्ड एवं एक ग्रामीण पर ही लगाया है। ग्रामीणों ने बताया गुरुवार की संध्या करीब साढ़े पांच बजे कुछ ग्रामीण विद्यालय के बगल से गुजर रहा था। उसी समय विद्यालय के पीछे खिड़की से कुछ लोग चावल का बोरा निकाल रहे थे। ग्रामीण आनंद कुमार, आरीफ आलम, संजय साह, मोहन कुमार वहां जाकर देखा तो विद्यालय के हेडमास्टर जय नारायण राम, विद्यालय के सुशील साह एवं ग्रामीण भोला साह चावल की बोरी निकालकर टेम्पू पर लाद रहा है। ग्रामीणों ने चावल चोरी कर रहे तीनों को पकड़ना चाहा तो वे लोग तीन बोरा चावल टेम्पू पर लाद कर भाग गया और दो ब...