समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा में मंगलवार को बच्चों के लिए परोसें गए भोजन में कीड़े मिलने की सूचना पर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान उपस्थित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य व अभिभावक स्कूल के प्रधानाध्यापक और रसोइया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दियारा क्षेत्र का विद्यालय होने के कारण अक्सर एमडीएम में लापरवाही बरती जाती है तथा शिकायत को लेकर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि मंगलवार को परोसें गए भोजन में कई बच्चों की थाली में बड़े आकार का कीड़ा देखा गया, जिसके बाद खाना छोड़ कर बच्चे अपने अभिभावकों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचा गए, जिसके बाद करीब एक घंटे तक विद्यालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.