रांची, मई 15 -- रांची। कई वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी के विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र में सुलझाया गया। विवाद का समाधान होने पर पिछले कई वर्षों से अलग रहे बच्चे को अब पिता का प्यार भी मिलेगा। यह विवाद मुकदमा पूर्व सुलझाने में मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव के साथ अधिवक्ता विजय कुमार पांडे और जया जायसवाल का संयुक्त प्रयास रहा। पत्नी आरती केरकेट्टा ने अपने पति लाखो केरकेट्टा के खिलाफ डालसा में वाद दायर किया था। जिसमें कहा गया था कि दोनों पिछले कई वर्षों से अलग रह रहे हैं। दोनों से 10 साल का एक बेटा भी है। दोनों अपने पूर्व के मन-मुटाव को भूलकर हंसी-खुशी पुन: एक साथ जीवन यापन करने को राजी हुए। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने दोनों को साथ रहने की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.