रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। झालसा के तत्वावधान में विश्‍वेश्वरैया स्वच्छता एवं जल अकादमी कांके में आयोजित तीन दिनी एडवांस्ड मध्यस्थता प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। 29 से 31 जनवरी तक के आयोजन में झारखंड के 50 प्रशिक्षित मध्यस्थों ने भाग लिया। अंतिम दिन झालसा की सदस्य सचिव कुमार रंजना अस्थाना ने कहा कि मध्यस्थता से मामलों का त्वरित और प्रभावी निपटारा संभव है। प्रशिक्षित मध्यस्थ न्यायालयों पर मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में मध्यस्थ पीएन सिंह तथा प्रतिभागियों की ओर से राजेश दास ने भी अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के दौरान सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) द्वारा नामित विशेषज्ञ प्रशिक्षकों एके राय, राजेश दास, शिवशंकर प्रसाद और वर्ण कुमार पांडेय ने प्रति...