रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। मध्यस्थता की संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से डालसा के बैनर तले गुरुवार को एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट के 40 कोर्ट्स बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने कहा कि मध्यस्थता की संस्कृति को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। वादों के त्वरित निस्तारण में मध्यस्थों और अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मध्यस्थता के लिए भेजे गए मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। फैमिली कोर्ट के जज पवन कुमार ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से जटिल से जटिल विवादों का भी सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। वहीं, विषयगत सत्र में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मध्यस्थता से लंबित मामलों में कमी आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.