गोड्डा, मार्च 10 -- गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 90 दिवसीय गहन विधिक साक्षरता व जन जागरुकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में लीगल एड क्लिनिक पोड़ैयाहाट की डालसा की टीम ने अमुआर के ग्रामीणों को विशेष मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी टीम में शामिल मो. हसीब व शंकर चंद्र सेन ने कहा कि समय -समय पर न्यायालय परिसर व परिवार न्यायालय परिसर में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जाता है। इसमें पारिवारिक मामले के अलावा अन्य सुलहनीय मामले का त्वरित निष्पादन होता है। मध्यस्थता में दोनों पक्ष उपस्थित होकर सुलह कराकर मुकदमा का निष्पादन करा लें। इससे दोनों पक्षों के साथ- साथ सरकार की भी भलाई है। दिनोंदिन कोर्ट पर मुकदमे का बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मुकदमे के त्वरित न्याय के लिए यह सबसे उपयुक्त माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.