गुड़गांव, अगस्त 6 -- गुरुग्राम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश के तहत चल रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उल्लेखनीय प्रगति की गई है। इसकी शुरुआत एक जुलाई 2025 को की गई थी, जो 90 दिनों तक यानी 30 सितंबर तक चलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम के सचिव रजत वर्मा ने बताया कि जुलाई माह के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से कुल 21 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों में पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, उपभोक्ता मामले और व्यापारिक अनुबंध शामिल हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन को मध्यस्थता प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। ताकि विवादों का समाधान आपसी सहमति से, अदालत के बाहर, शांति पूर्ण तरीके से किया जा सके। इससे न्यायालयों पर बढ़ते बोझ को भी कम किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.