सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सहयोग से न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान दो जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं व्यवहारिक क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि मध्यस्थता योग्य मामलों की शीघ्र पहचान कर उन्हें आपसी सहमति से त्वरित,सरल एवं कम खर्च में निपटाया जाए,ताकि आम लोगों को जल्द न्याय मिल सके। और न्यायालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.