मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 की सफलता व 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर शुक्रवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर एडीआर भवन में हुई बैठक में सीजेएम स्तर के न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 को गंभीरता से लेने व इसे सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक मामले, सेवा, सुलहनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता, ऋण, बंटवारा, निष्कासन व भू-अधिग्रहण के मामले को मध्यस्थ के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.