हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि केंद्रीय बजट 26 27 से मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत इनकम टैक्स के मोर्चे पर दी गई है। बजट पारित होने के बाद हजारीबाग के कई लोगों ने बताया कि आने वाले समय में मध्यम वर्ग पर बजट के प्रमुख प्रभाव दिखाई देंगा। इनकम टैक्स में भारी बचत होगी। नई टैक्स व्यवस्था के तहत अब 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले नौकरीपेशा लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।टैक्स-फ्री सीमा की नई व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स शून्य कर दिया गया है। इसी तरह स्टैंडर्ड डिडक्शन वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए इसे बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है।जिससे प्रभावी टैक्स-फ्री आय 12.75 लाख रुपये हो जाती है। इससे बचत का गणित बदल जाएगा।12 लाख तक कमाने वाले व्यक्ति अब लगभग 80,000 की बचत कर सकेंगे। सरकार ने पीएम आवास य...