वार्ता, फरवरी 5 -- राजस्थान में झालावाड़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश कर 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात को झालरापाटन थानाधिकारी अल्का और डीएसटी प्रभारी मोहन लाल के नेतृत्व में टीमों ने ग्रोथ सेंटर चौराहे पर खड़ी संदिग्ध पिकअप और महिंद्रा टीयूवी को चैक किया। तलाशी के दौरान पिकअप में घरेलू सामान के नीचे छिपाए गए छह ड्रम बरामद हुए। इनमें केमिकल भरा था, जिसका उपयोग एमडी जैसी खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स बनाने में किया जाता है। यह भी पढ़ें- दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट...; हम सब जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा यह भी पढ़ें- दोस्त क...