जमशेदपुर, जुलाई 22 -- मुसाबनी प्रखंड के निवासी फणी कर्मकार की सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के समीप मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।इस घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी को अवगत कराया। षाड़ंगी द्वारा इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जबलपुर के डीआरएम ने शव को मृतक के गृह क्षेत्र भेजने की व्यवस्था की।इधर, झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में गहरी शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.