भागलपुर, जनवरी 19 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा स्थान चौक से गौशाला चौक तक सोमवार को प्रशासन ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य सड़क किनारे व्याप्त अतिक्रमण को लेकर दुर्गा स्थान चौक से गौशाला चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार एवं मुरलीगंज थाना प्रभारी अजीत कुमार भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही बार-बार चेतावनी एवं नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की। मजबूरन प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.