मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड मुख्यालय में संचालित चार नर्सिंग होम की दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने सोमवार को जांच की। हालांकि, समयाभाव के कारण एक नर्सिंग होम की जांच सोमवार को नहीं हो सका। उस नर्सिंग होम की जांच दूसरे दिन की जाएगी। चार नर्सिंग होम की जांच में एक नर्सिंग होम बंद पाया गया। जबकि तीन की जांच की गई। यह जांच सिविल सर्जन मधुबनी द्वारा गठित दो सदस्यीय चिकित्सक जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ जी एम ठाकुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौकही के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिजीत कुमार की टीम ने की। यह परिवाद मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के मेहशा गांव निवासी रामसेवक यादव ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधुबनी के पास दायर किया था। जिस आलोक में सीएस ने जांच के लिए टीम गठित की थी। परिवाद में रामसेवक याद...